पुलिस के आश्वासन पर सुदर्शन राष्ट्र निर्माण का आंदोलन स्थगित
संगठन ने अवैध पशु कटान को लेकर रविवार से उपवास व धरना-प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। पुलिस द्वारा देवबंद क्षेत्र में अवैध पशु कटान पर कार्रवाई करने के आश्वासन पर सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन ने रविवार से पूर्व घोषित उपवास व धरना-प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन प्रभारी अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने क्षेत्र में अवैध पशु कटान नहीं रुकने से आहत होकर 22 मई को पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन व उपवास की चेतावनी दी थी। शनिवार शाम थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने सुरेंद्र पाल सिंह के साथ मीटिंग कर आश्वासन दिलाया कि अवैध पशु कटान करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां कहीं भी अवैध पशु कटान की सूचना मिलेगी वहां त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिस पर सुदर्शन राष्ट्र निर्माण ने एक सप्ताह के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इसमें एक कमेटी का गठन किया गया। उक्त कमेटी सदस्य अमित धीमान के नेतृत्व में आठ दिनों तक पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखेंगे।