फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ उत्पाद बनाने पर मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ उत्पाद बनाने पर मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्रपाल मान ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के प्रथम चरण में लघु स्तर पर 10 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना में लागत का 35 प्रतिशत अथवा 10 लाख जो दोनों में से कम हो तक का अनुदान दिया जाएगा, जिसकी बैंक गारंटी भारत सरकार लेगी। लाभार्थी द्वारा ऋण उपरांत भवन एवं आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था स्वयं के संसाधनों से की जाएगी। 10 प्रतिशत अंशदान लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का जीएसटी नंबर व एफएसएसएआई में पंजीकरण उपरांत देय अनुदान लाभार्थी के ऋण खाते में हस्तांतरित किया जाएगा। जनपद स्तरीय समिति द्वारा एक रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाएगा, जिसका कार्य समूह व बैंक के मध्यम समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्ताव तैयार कराकर जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन उपरांत प्रदेश स्तर पर भेजे जाने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें