घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक लूट की वारदात हो गई। बुढ़ाना में लोन की किस्त वसूल कर लौट रहे बंधन बैंक के दो कर्मचारियों से बाइक सवार तीन लुटेरों ने 80 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर एक कर्मचारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। वहीं लूट के बाद एसपी देहात नेपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बंधन बैंक की कस्बे में स्थित शाखा के कर्मचारी अक्षय मौर्य व नितिन सोमवार सुबह मोहल्ला शफीपुर पट्टी में महिलाओं को दिए गए लोन की किस्त वसूलने गए थे। सुबह करीब 11 बजे सफीपुर पट्टी से लौटते हुए कर्मचारियों ने रुपयों का बैग बाइक पर बीच में रखा हुआ था। जैसे ही वे लुहसाना रोड पर पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर नगदी का बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने बाइक पर बैग लिए बैठे नितिन कुमार को एक बदमाश ने तमंचे की बट कंधे पर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: 500 ट्रैक्टरों पर सवार होकर आंदोलन को मजबूत करने पहुंचे किसान, किया ये बड़ा एलान
सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक समर मलिक, सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास किस्त वसूली के करीब 80 हजार रुपये नकद थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ के चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42 हुई
घटना की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित कर्मचारियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि तहरीर आने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/