फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले में 10 महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण देखा
विज्ञापन

फोटो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुजफ्फरनगर में भी देखा गया।
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और सीडीओ अमित कुमार ने 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। बालियान ने बताया कि यह योजना एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बलिया से शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है। यह खाना पकाने के लिए स्वस्थ ईंधन प्रदान करती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरों, वायु प्रदूषण और वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलती है। योजना के तहत समय-समय पर मुफ्त रिफिल भी उपलब्ध कराए जाते हैं। यह योजना गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें