दूसरे दिन 9610 नामांकन पत्र जमा कराए
मुजफ्फरनगर। नामांकन के लिए दो ही दिन होने के कारण दूसरे दिन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्र जमा हुए। प्रधान और बीडीसी के पद पर पहले दिन के मुकाबले कम नामांकन हुए। पांच बजे तक जो लोग लाइन में थे उन सबका नामांकन किया गया। देर शाम तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। दूसरे दिन कुल 9610 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुरकाजी ब्लाक में दूसरे दिन प्रधान के लिए 92 ने, बीडीसी के लिए 95 ने और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 524 ने नामांकन किया है। सदर ब्लाक में प्रधान के लिए दूसरे दिन 195 नामांकन दाखिल हुए, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 587 ने और बीडीसी के लिए 511 ने पर्चा भरा।
बघरा ब्लाक में प्रधान के लिए 187, पंचायत सदस्य के लिए 627 और बीडीसी के लिए 151 मैदान में आए। चरथावल ब्लाक में प्रधान के लिए 209, सदस्य के लिए 760, बीडीसी के लिए 203 ने नामांकन किया। मोरना में प्रधान के लिए 142, सदस्य के लिए 699 और बीडीसी के लिए 251 मैदान में आए।
जानसठ में प्रधान के लिए 147, सदस्य के लिए 718 और बीडीसी के लिए 197, खतौली में प्रधान के 226, सदस्य के 910, बीडीसी के 167 नामांकन भरे गए। शाहपुर में प्रधान के लिए 102, सदस्य के लिए 381, बीडीसी के लिए 171 पर्चे भरे गए। बुढ़ाना में प्रधान पद के 166, सदस्य पद के लिए 766 और बीडीसी पद के 209 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जानसठ ब्लॉक में नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।- फोटो : KHATAULI