फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा देख बड़े हुए दंग

Sun, 27 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गोल्डन पब्लिक स्कूल में तिरंगा गान करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
गोल्डन पब्लिक स्कूल में सामूहिक क्रीड़ा दिवस सिनर्जी 2016 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने सम्मानित किया।  
विज्ञापन

    
विद्यालयों के बच्चों ने अतिथियों को सलामी दी, इसके बाद मशाल प्रज्वलित की गई। बच्चों को नियमबद्ध और कर्मठ रहने की शपथ दिलाई गई। सामूहिक क्रीड़ा दिवस का अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।

नन्हें बच्चों ने बॉल रेस, बनाना रेस में भाग लिया। धाविकाओं ने 100, 200, 400 मीटर की रिले रेस में भाग लिया। ऊंची कूद, दुपहिया रेस, डिस्कस थ्रो में दिव्या, शॉटपुट में मयूरी, लंबी कूद में विश्वास और ऊंची कूद में आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता। ताइक्वांडो एवं कमांडों रेस का प्रदर्शन करने छात्राओं ने सभी का आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन


विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला बार संघ सचिव सुरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में इंद्रसैन बिंदल, आरडी शर्मा, सुशील कुमार, अनमोल ढींगडा, आराधना वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें