फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
154 प्रतियोगियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रकृति फाउंडेशन जानसठ की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पदक जीते। अतिथियों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

खेलों का शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय पंत ने किया। प्रतियोगिता में 278 छात्रों ने प्रतिभाग किया। 154 प्रतियोगियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त करने वाले विद्यालय को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसमें वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा के अक्षा, आयुष सैनी, अक्षित पाल, वंश, सिमरन सैनी, अनन्या, अविका, अवि सैनी ने पदक जीते। विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक, भावात्मक, सामाजिक रूप से विकसित होने के अनगिनत अवसर प्रदान करता है। प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी भाग लेना चाहिए और अपने गांव व जनपद का नाम रोशन करना चाहिए। कोऑर्डिनेटर सुनीता सैनी ने भी बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें