फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर छात्रों को परीक्षा देने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा न करने पर छात्रों को परीक्षा देने से रोका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। लॉकडाउन अवधि की फीस जमा न होने पर एक पब्लिक स्कूल में छात्रों को परीक्षा देने से रोककर तेज धूप में खड़ा कर दिया गया। इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा दिलाए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में परीक्षाएं हाल ही में शुरू हुईं हैं। बुधवार को कुछ बच्चे परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने उनकी लॉकडाउन अवधि की फीस जमा न होने का हवाला देते हुए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया। यही नहीं, स्कूल प्रबंधन ने ऐसे छात्रों को कड़ी धूप में खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल जा पहुंचे और प्रबंधन पर फीस वसूली के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, जिसमें काफी गहमागहमी के बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन ने बैकफुट पर आते हुए सभी छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें