फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहरें देख हर्षाए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू कराने के लिए हस्तिनापुर का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट के लिए बसों को बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व जिला समन्वयक सुशील कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि छात्रों के जीवन में नई उमंग, शिक्षा और अनुभव का संचार करने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया है। जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के तहत 200 बच्चों के साथ उनके विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। हस्तिनापुर पहुंचने पर सबसे पहले बच्चों ने जम्बूद्वीप का भ्रमण किया। अध्यापकों ने बच्चों के साथ नौका विहार और ऐरावत हाथी की सवारी के साथ-साथ छोटी रेलगाड़ी की यात्रा कराकर हस्तिनापुर के ऐतिहासिक महत्व को बताया। बच्चों ने पांडव किला, द्रोपदी कुंड को देखा। एआरपी पुरकाजी अनुराधा सौबती, जानसठ एआरपी सुनीता देवी, अध्यापक निशांत कुमार, अक्षय कुमार, सुबोध कुमार, अभिषेक त्यागी, सतीश बालियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें