विद्यार्थियों ने अपने बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन किया गया। सम्मेलन के तहत छह हाउस के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी बनकर अपने वाचन कौशल बौद्धिक क्षमता एवं समन्वय शक्ति का परिचय दिया।
ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति की ओजस्वी प्रस्तुति से किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रदेशों के छात्र प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित विषयों पर भाषण अभिव्यक्ति की गई। विचार विमर्श के द्वारा विषय को सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंचाया गया। भारतीय संसद के रूप में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों द्वारा संसदीय शालीनता को बनाए रखने एवं संसद में गरिमा पूर्ण व्यवहार पर सहज सहमति प्रदान की गई। छात्र सांसदों के द्वारा कृषि कानून तथा किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की कड़ी में बौद्धिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्रों को स्व चयनित विषय पर ऑनलाइन आशु भाषण का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर राजनीति शास्त्र के डीएवी कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एनएन पंत, विद्यालय सचिव आकाश कुमार तथा सपना कुमार एवं अन्य अतिथियों का ऑनलाइन स्वागत विद्यालय प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, इंचार्ज कुमुद गार्गी, प्रवक्ता नूपुर गोयल ,प्रवक्ता एफएस ख़ान व पुनिता भंडारी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में यूथ पार्लियामेंट से तीन-तीन बेस्ट छात्र प्रतिनिधियों को चयनित कर उन्हें सर्टिफिकेट्स देकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। ऑनलाइन एसडीपीएस मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन की महासचिव कुमारी रागिनी मित्तल ने सभी प्रतिभागियों व अतिथि गण के प्रति आभार व्यक्त किया।