5-मुजफरनगर के ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में साप्ताहिक फिट इंडिया कार्यक्रम के समापन पर व?
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में साप्ताहिक फिट इंडिया कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शनिवार को बच्चों की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद व योग आर्टिस्टिक डांस का आयोजन किया गया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में विकास बालियान प्रथम, अनंत द्वितीय व कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी बालक वर्ग में सुधांशु मलिक प्रथम, कार्तिक कश्यप द्वितीय एवं कार्तिक पाल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम, दीपा द्वितीय और अक्षिता पाल तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में सागर प्रथम, अक्षित मलिक द्वितीय एवं आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी बालक वर्ग में अभिमन्यु पाल ने प्रथम, आदित्य वर्मा ने द्वितीय व अंकित सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्राइमरी बालिका वर्ग में दीपा ने प्रथम, साहिबा ने द्वितीय व अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में आशीष प्रथम, सागर द्वितीय व अक्षित मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में दीपा प्रथम, महक द्वितीय व शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। योग आर्टिस्टिक डांस में अक्षिता पाल, विदुषी, नेहा, महक व मीनाक्षी ने सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, नीरज राणा, सोनू ने पुरस्कार प्रदान किए। कोमल शर्मा, सुदेश, सोनिया, अंकुरमान ने कार्यक्रम में सहयोग किया।