कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ने लगाई भविष्य बचाने की गुहार
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के निर्देश पर पुलिस द्वारा सील किए गए बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बरला-बसेड़ा रोड के विद्यार्थियों ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में जिलाधिकारी से उनका भविष्य बचाने की गुहार की है।
कलक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया। बताया कि उक्त संस्थान को सील कर देने के बाद उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। पढ़ाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। परीक्षा नजदीक है। अभी तक पढ़ाई नहीं हुई और न ही कोई सुनवाई संस्था के डायरेक्टर कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने डीएम से गुहार लगाई है कि उनका एडमिशन किसी दूसरी संस्था में द्वितीय वर्ष में कराया जाए, तो उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देने वालों में समीर, नूर मोहम्मद ,अब्दुल मलिक, मोहम्मद शोबी, नदीम अली, दानिश, तालिब, उमर, उसामा, अनस, आकिब, शाहबाज, शब्बीर आदि विद्यार्थी शामिल रह।