देवबंद। सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में चौथे दिन सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम चलाया। इसमें एनएसएस के छात्रों ने निरक्षर लोगों को अक्षर ज्ञान कराया। साथ ही गांव में साक्षरता जागरूकता रैली भी निकाली।
रैली दौरान विभिन्न छात्रों ने शिक्षाप्रद नारों के बीच ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जाग्रति पैदा की। प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रम के अंतर्गत घरों में जाकर निरक्षर लोगों को साक्षर करने का काम किया। छात्रों ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नुक्कड नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी बलजोर सिंह ने छात्रों को अवगत कराया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से कार्यक्रम चलाकर किस प्रकार से समाज की सेवा की जा सकती है। छात्रों ने निरक्षर लोगों को अक्षर ज्ञान कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। प्राचार्य डा. केपी सिंह ने छात्रों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। इसमें राजपाल, धर्मपाल, डॉ. प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, वर्तिका त्यागी, डिंपल, प्राची शर्मा, निरंजन, रजत कुमार, नरेंद्र, ओम सिंह आदि रहे।