पिता को फादर्स डे पर ग्रीटिंग देते हुए बच्ची।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्रों ने पिता के लिए बनाए ग्रीटिंग्स
मुजफ्फरनगर। किड्जी न्यू मंडी और एमजी पब्लिक स्कूल में फादर्स-डे ऑन लाइन मनाया गया। बच्चों ने अपने पिता को समर्पित ग्रीटिंग्स बनाए और अपनी भावनाएं व्यक्त की।
किडजी न्यू मंडी प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने घरों में सुरक्षित रहकर अपने फादर्स-डे मनाया। सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाए और अपने अपने पिता को भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने ऑनलाइन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों के अभिभावकों द्वारा सरप्राइज फोटो एवं वीडियो को ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं द्वारा आकर्षक रूप से बनाकर फेसबुक पर अपलोड करवाकर उनकी प्रतिभा को बढ़ावा दिया । विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज और प्रिंसिपल शालिनी जैन ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। एमजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने अपने परिवार के बीच फादर्स डे भी सेलिब्रेट किया। बच्चों ने अपने पिता के साथ योग क्रियाएं की उनके साथ केक काटकर उनको शुभकामनाएं दी। कुछ बच्चों ने अपने पिता की पसंद के व्यंजन परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से तैयार करते हुए पिता को समर्पित किए और अपने पिता के दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रिसिंपल मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की।