फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा को भाजपाइयों ने ऑनलाइन सुना

विज्ञापन
गांधी नगर में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुनते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जेपी नड्डा को भाजपाइयों ने ऑनलाइन सुना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में जनपद के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने रैली संपन्न होने पर कहा कि जनमानस ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की वर्चुअल रैली में बड़ी सहभागिता से मोदी-योगी सरकार के जनहित कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी। जनपद के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों के रैली से जुड़ने के लिए सभी का अभिनंदन करता हूं। जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख नितिन मलिक ने कहा कि जनपद में विभिन्न जगह एक साथ घरों एवं मोहल्लों में उत्साहित होकर लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुना है। जेपी नड्डा के साथ लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी सुना। गांधीनगर कॉलोनी में मोहल्लेवासियों ने सामूहिक रूप से एलसीडी के सामने बैठकर भाजपा की रैली में सहभागिता की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, चैयरमैन आयुष बोर्ड डॉ सुभाष चंद शर्मा, सदस्य पिछड़ा आयोग जगदीश पांचाल, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सुखदर्शन बेदी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, अशोक कंसल ने रैली में सहभागिता की। जिला पदाधिकारी राकेश आडवानी, बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, संजय गर्ग, राजीव गुर्जर, रोहताश पाल, ऱ्रोहिल वाल्मीकि, विंनीत कात्यायन, विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, बोबिंद्र सहरावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें