संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में मॉलिक्यूलर तकनीक पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम में बीएसी और एमएससी के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय में छह मार्च से चल रहे मॉलिक्यूलर तकनीक के प्रशिक्षण में डीएनए एक्सट्रैक्शन, पीसीआर, जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, स्पेक्ट्रोफोटोमीटर आदि तकनीकों का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। ट्रेनिंग प्रोग्राम में समन्वयक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ़. सुभाष कुमार और स्किल ट्रेनर डॉ़. सौरभ जैन, दीपक कुमार, डॉ़. नीतू सिंह और डॉ़. राहुल ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। नई तकनीकों के इस्तेमाल से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और देश में बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी। प्रो. गिरराज सिंह, प्रो. ओमवीर सिंह, डॉ़. हरिओम शर्मा उपस्थित रहे।