फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ के बाद पकड़े दो शातिर चोर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात बामनहेड़ी वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी बुढ़ाना के ग्राम भसाना का मूल निवासी साहिल उर्फ राहुल घायल हो गया। वहीं उसके साथी अजमत कॉलोनी खालापार निवासी सलमान को कांबिंग कर पकड़ा गया। पुलिस ने बुढ़ाना से चुराई दो बैटरी, तमंचे व बाइक बरामद की।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो शातिर चोरों के साथ मुठभेड़ हुई थी। पीछा करने पर आरोपियों की बाइक गिर गई, तब उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी। एक आरोपी घायल हो गया था, उनसे दो बैटरी बरामद हुईं। यह बैटरी बुढ़ाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। दोनों के मुकदमे दर्ज हैं।
इन दोनों मुकदमों मेंं दोनों आरोपी वांछित थे। एक बैटरी शनिवार रात में ही चोरी की थी। दोनों बैटरियों को बेचने जा रहे थे। घायल आरोपी साहिल उर्फ राहुल खालापार के मोहल्ला जामियानगर में रह रहा था। बाइक के भी कागज नहीं मिले। बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। साहिल के खिलाफ 13, सलमान के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें