फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - विद्यार्थियों ने किया योग क्रियाओं का प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महर्षि दयानंद धाम स्वामी इंद्रवेश योग आश्रम शुकतीर्थ में रस्से पर योग क्रियाओं का प्रदर्शन करती
विज्ञापन
- बौद्धिक सम्मेलन में की गई प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। आजाद हिंद फौज की सेनापति वीरांगना नीरा आर्य के नाम से वैदिक कन्या गुरुकुल और खेल प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा की गई। योग की सभी क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
महर्षि दयानंद धाम स्वामी इंद्रवेश योग आश्रम में राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी रामानंद वेश ने की। महापुरुष स्मृति परिषद के निदेशक व राष्ट्रीय इतिहासकार जसबीर सिंह मलिक के निर्देशन में गंगा किनारे प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक वातावरण में राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती, कबड्डी खेल नर्सरी (अखाड़ा), योग साधना, साप्ताहिक पारिवारिक मेडिटेशन कैंप व योग प्रशिक्षण केंद्र निर्माण कराने पर विचार हुआ।
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज की सेनापति वीरांगना नीरा आर्य के नाम से आवासीय वैदिक कन्या गुरुकुल की स्थापना करने का प्रस्ताव पारित किया गया। योग विद्यार्थियों हर्ष, हिमानी, हेमा, आकांक्षा, अंजलि, सोनिया, सोनी, अक्षय आदी ने रस्सा मल्लखंब और लकड़ी मल्लखंब योग की सभी क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान जसबीर सिंह मलिक व कुलदीप आर्य रहे। पूर्व डीजीपी डाॅ. आनंद कुमार, राजवीर राज्यान, गुलाब वर्मा, गोवर्धन सिहाग, लोक गायक राजवीर आर्य, देवेंद्र आर्य, राकेश आर्य, प्रवेश आर्य पाली, धीर सिंह, सुरेश आर्य मौजूद रहे। संचालन प्रीति आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें