संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज मोरना के तत्वावधान में शुकतीर्थ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर के छठे दिन कॉलेज की छात्राओं ने गंगा की नील धारा के दर्शन किए। साथ ही ग्रामीणों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया।
शिविर के छठे दिन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह मलिक ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। गंगा में हमें कूड़ करकट, कपड़े, पॉलीथिन नहीं डालनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी पूनम देवी के नेतृत्व में पायल शर्मा, जानकी, खुशी, हिमानी, महर, नव्या, नबिया, महविश, बबली, मानसी, प्रियांगी, प्राची गर्ग ने ग्रामीणों से गंगा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. राज सिंह, आजाद सिंह, मीनू, शालू, नीता, कीर्ति भूषण मौजूद रहे।