फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, गला घोंटने का प्रयास, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पत्नी के साथ खर्च को लेकर कोर्ट में चल रहे मुकदमे की तारीख पर आए एक युवक ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। अधिवक्ता का गला घोंटने का प्रयास किया। साथी अधिवक्ताओं ने पीड़ित अधिवक्ता को छुड़ाया। बाद में आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।

थाना शाहपुर के गांव सांझक निवासी युवती की शादी पानीपत की अशोक विहार कॉलोनी निवासी साकिब के साथ छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिस कारण महिला अपने मायके आ गई थी। उसने पति व ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा एक मुकदमा पारिवारिक कोर्ट में खर्च के लिए डाला था, जिसकी बृहस्पतिवार को तारीख थी। दोनों पक्ष कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सुनवाई के बाद विवाहिता के अधिवक्ता शौकीन चौधरी कोर्ट से बाहर कचहरी परिसर में आए तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। उनका गला घोंटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साथी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता को बचाया। अधिवक्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें