फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनें और देश निर्माण में योगदान दें

विज्ञापन
1-मंसूरपुर क्षेत्र के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आय - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में ‘इमरजिंग ट्रेंड्स ऑफ टीचिंग’ विषय पर कार्यशाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का वातावरण तैयार हो कि विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनें और देश निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन

शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार, समृद्धि त्यागी, डा. राणा सिंह, डा. सत्यवीर आर्य, शिवकुमार यादव, महेशपाल, यशपाल सिंह, सुरेश कुमार, डा. कीर्तिवर्धन, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने किया। कार्यशाला में वक्ताओं ने वर्तमान दौर में शिक्षा के नए तरीकों को लेकर गंभीरता से मंथन किया और पाया कि शिक्षा का वह तरीका ही सबसे सही है, जिससे विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनने के साथ देश के निर्माण में योगदान करने के लिए तैयार हों।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने शिक्षकों को शैक्षणिक प्रक्रियाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। चंद्रपाल सिंह ने शिक्षकों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एससी त्यागी ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। इस दौरान जिले के 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संचालन एमएस गौर और मोहित शर्मा ने किया। आजाद सिंह, अमित अग्रवाल, विजय सक्सेना, वसीम, निखिल, धीरज बालियान, मनोज कुमार, अमित धीमान, अजीत मलिक, सचिन कश्यप, विरेंद्र राजवंशी, ललित कुमार, कपिल कुमार, नितिन बालियान, सुरेखा, मंजूल, बबीता अग्रवाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें