राज दुर्गा मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया देशभक्ति का संदेश
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित राज दुर्गा मंदिर परिसर के योगासन केंद्र के 10 वें स्थापना दिवस पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें देशभक्ति का संदेश भी दिया। साधिकाओं ने योग का महत्व बताया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान मुख्य अतिथि रही। उन्होंने साधिकाओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पतंजलि योगपीठ की उत्तर प्रदेश महिला विंग की राज्य प्रभारी नीलम चौधरी, जिलाध्यक्ष अंजलि चौहान ने भी योग के बारे में बताया। महिलाओं ने योगासन का प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर देशभक्ति तथा देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। संचालन पूनम ने किया। केंद्र की योग शिक्षिका कीर्ति अहलावत को नीलम चौधरी ने पतंजलि योगपीठ की ओर से प्रमाण पत्र दिया। इस योग केंद्र पर योगा करने वाली महिलाओं को योग के द्वारा वजन घटाने पर मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
परिक्रमा मार्ग स्थित राज दुर्गा मंदिर परिसर में योग साधिका को सम्मानित करती डॉ सुनीता बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR