फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर मनाया होली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में होली मिलन उत्सव मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने गीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ त्योहार का आनंद लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में छात्राओं ने होलिया में उड़े रे गुलाल समेत अन्य गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। इसके साथ ही शिक्षिकाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर छात्राओं को चकित किया। होली की मस्ती और आनंद के साथ छात्राओं को होली केे महत्व और परंपरा की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो़ सीमा जैन ने कहा कि होली सभी के साथ मिलकर मनाने का उत्सव है। कार्यक्रम में डॉ़ मनीषा, डॉ़ सविता, डॉ़ वर्चसा सैनी, इलमा, खुशी, लायबा, आयुषि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें