फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने भी किए योगासन

विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र की कार्यकर्ता योग करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने भी किए योगासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व योग दिवस पर छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक योगासन किए। नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने भी लोगों को योग का संदेश देने का कार्य किया।
चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटरनेशनल योगा डे पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गिरीराज किशोर एवं डॉ एसके सिंह ने जूम एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुबह सात से आठ बजे तक योगा कराया। कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स टीम ने भी योग किया। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने योग के महत्व को बताया। रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा तथा रेंजर लीडर डॉ हर्षिता तिवारी ने सभी रोवर्स रेंजर्स को कपालभाति ,अनुलोम विलोम, शीतली ,भ्रमरी के साथ ध्यान का अभ्यास कराया। एनसीसी अधिकारी डॉ विजय ढाका ने मेरुदंड तथा पैरों को मजबूत करने वाले योगासन के बारे में बताया। नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा और लेखाकार युवराज कुमावत के निर्देशन योग किया। इस बार कि थीम ऽघर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करनाऽ पर अपने अपने परिवार जनों एवम् मित्रो के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सुखी एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए योगा करने का संदेश दिया। सभी विकास खंडों में योग दिवस का आयोजन हुआ। युवा मंडल सदस्य प्रिया, हिमांशु, आदित्य और शिवानी ने दीवारों पर चित्रकारी करके सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने बताया कि ऐसे में जबकि संपूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में है योगा के माध्यम से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित किया जा सकता है। अक्षय, विजय, आजाद, कन्हैया, रीना, अरुण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में वर्चुअल प्रोग्राम आयोजित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन गतिविधि के माध्यम से प्रतिभाग किया। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने विचार रखे। किडजी न्यू मंडी में छात्र-छात्राओं ने अपने घरों में सुरक्षित रहकर अपने माता-पिता के साथ योग का आनंद उठाया। विद्यालय की डायरेक्टर चारु भारद्वाज, प्रिंसिपल शालिनी जैन ने योगा दिवस के महत्व को समझाया।

नेहरु युवा केंद्र के कार्यकर्ता योग करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें