फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर छात्रा ने किया हंगामा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भाकियू के धरना प्रदर्शन में एडीएम से प्रमाण पत्र बनवाने की मांग के दौरान भावुक ह? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने के दौरान पहुंची एक छात्रा ने अधिकारियों के सामने हंगामा कर दिया। उसने बताया कि तहसील से नौ माह बाद भी आय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। भाकियू नेताओं ने भी छात्रा का पक्ष लेते हुए अफसरों को आडे़ हाथ लिया। जिस पर एडीएम प्रशासन ने एसडीएम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक बघरा के गांव गुजरहेड़ी निवासी छात्रा अंजलि ने बताया कि उसके पिता श्रीपाल सिंह परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर मजदूरी करते हैं। वह भी हरिद्वार में पढ़ाई कर रही है। अंजलि ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। वह नौ महीने से तहसील सदर के चक्कर काट रही है। वह बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर डीएम दफ्तर पहुंची थी। वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला। वह अधिकारियों के रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी पाकर यहां पहुंची। उसने धरने पर भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान को शैक्षिक प्रमाण पत्र थमाते हुए बताया कि वह उनके स्कूल की छात्रा रही है। इस पर उन्होंने यह मामला एडीएम प्रशासन अमित सिंह के सामने उठाया तो उन्होंने एसडीएम सदर दीपक कुमार को छात्रा के दस्तावेज सौंपकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें