फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेजाब डालने की धमकी दी छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा एक युवक से परेशान है। युवक ने उसे उसके साथ घर छोड़ कर नहीं चलने पर तेजाब डालने की धमकी दी है। भयभीत छात्रा की पढ़ाई छोड़ने के लिए भी मजबूर है।
विज्ञापन

छात्रा एक मध्यम परिवार की बेटी है। उसका पिता शहर में टेंपो चलाकर परिवार का पालन करता है। छात्रा एक कॉलेज में बीसीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रामपुरी निवासी युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। रास्ते में उसकी स्कूटी के आगे वाहन खड़ा कर देता है। अश्लील इशारेबाजी भी करता है। आरोपी उसे घर छोड़ कर उसके साथ चलने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर आरोपी ने छात्रा को चेहरे पर तेजाब फेंकने व अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है।
भयभीत छात्रा धमकी के कारण पढ़ नहीं पा रही है। छात्रा ने परेशान होकर परिजनों को यह जानकारी दी तो परिजनों ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें