फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता की हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विवाहिता रुकसाना की दहेज के लिए हत्या के मामले में पति व दो जेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पांच आरोपियों की तलाश में जुटी हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के साथ ही लटकने से मौत का होना आया है।
विज्ञापन

महमूद नगर निवासी शाहरुख की पत्नी रुकसाना की बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतका केे भाई पुरकाजी निवासी मुबारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रुकसाना को ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। रुकसाना की कमर व अन्य स्थान पर चोट के निशान थे। पति शाहरुख, जेठ राशिद, सलमान, साजिद व जेठानी सलमा, साहिना व रुकसाना तथा सास वकीला के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न करने हत्या का आरोप लगाया था।
थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता के शरीर पर चोट के निशान होने के साथ ही लटकने से मौत होना आया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने शुरू की है। उन्होंने बताया कि पति व दो जेठ सलमान तथा राशिद को सहारनपुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें