देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि बुखार से उसकी मौत हुई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी तलहेड़ी बुजुर्ग के एक इंटर कालेज में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को वह वह स्कूल से घर लौटी तो उसकी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर गांव में स्थित एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया, लेकिन देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
तलहेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि तेज बुखार आने की वजह से छात्रा की मौत हुई है। वहीं, शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।