फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोहियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Mon, 22 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जेएनयू समेत कई विश्वविद्यालयों में चल रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं नारों के विरोध में देशभक्त जागरूक नागरिक मंच ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तिरंगे झंडों के साथ महावीर चौक से कलक्ट्रेट तक निकाले गए जुलूस में छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने जेएनयू प्रकरण की खुफिया एजेंसी से जांच की मांग की। कार्यक्रम में आम जागरूक लोग शामिल हुए। हाथों में तख्ती और तिरंगा झंडा लिए हुए युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।

जेएनयू की घटना को देश को तोड़ने वाली घटना बताया गया। यह भी कहा कि आतंकवादियों के समर्थन में नारेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी के साथ शहर में खुले में मांस मछली बिकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। शहर में जाम और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को दुखद बताया।

महावीर चौक से जुलूस प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, झांसी की रानी, टाउन हाल, बालाजी चौक, सदर बाजार होते हुए कचहरी पहुंचा। वंदेमातरम के गायन के साथ समापन हुआ। संदीप तोमर, अनिल लुहारी, संदीप गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, कमलकांत शर्मा, संजीव शर्मा, सार्थक, राजीव शर्मा, अरुण शर्मा, अभिषेक तोमर, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें