मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में सुबह छह से नौ बजे तक दी जाने वाली छूट के दौरान शहर में भीड़ होने के चलते शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती करते हुए भगतसिंह रोड पर सख्ती कर दी।
हनुमान चौक व शिवचौक पर बेरिकेडिंग कर केवल जरूरतमंद लोगों को ही खरीदारी करने के लिए दाल मंडी व भगत सिंह रोड पर जाने दिया गया। वहीं, भगत सिंह रोड पर लगने वाली ठेलियों को भी वहां से हटवा दिया गया। पुलिस ने बेवजह मार्केट जाने वाले लोगों की चेकिंग की। उधर, चरथावल रोड पर लगने वाली अस्थायी सब्जी मंडी में भी भीड़ बढ़ने के कारण बल्लियां लगाकर सब्जी विक्रेताओं को केवल एक तरफ से ही अंदर जाने दिया गया। इस दौरान सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन कराया गया।