पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, भगदड़ मची
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। बीआईटी चैक पोस्ट के सामने बने एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय अचानक बाइक में आग लग गई, जिससे पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई। बाद में बमुश्किल आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गांव आलमपुर निवासी नाहरू पुत्र जोगा देवल के बीआईटी पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिये गया था। जैसे ही वे पेट्रोल पंप पर रूका अचानक उसकी बाइक में आग लग गयी। आग लगती देख बाइक सवार बाइक को छोड़ दूर भाग गया। आग लगने से एक बार तो पंप के कर्मचारियों में भी भगदड़ मच गई लेकिन बाद में कुछ कर्मचारी हिम्मत दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र लेकर आए और आग बुझाने लगे। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के बाद पंप के कर्मचारियों व पुलिस ने राहत की सांस ली।