फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 -तीसरे चरण में सख्त हुआ पुलिस-प्रशासन

विज्ञापन
शिव चौक पर की गई बैरिकेटिग के कारण गोल मार्किट से होकर जाते साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजारों में भीड़ रोकने के लिए सख्ती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। सुबह छह से नौ बजे के बीच खरीदारी के नाम पर मार्केट में पहुंचने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने भगतसिंह रोड को पूरी तरह से सील किए रखा। इसके लिए शिवचौक और हनुमान चौक को बेरिकेडिंग लगाकर बंद करने के साथ ही गली-मोहल्लों के सभी संपर्क मार्गों को भी बंद कर दिया गया। शहर में भी मुख्य मार्गों व चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए राहगीरों से घर से निकलने की बाबत पूछताछ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

48 लोगों के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज
बृहस्पतिवार को बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 48 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के तहत आठ मुकदमे दर्ज किए। इनमें से 23 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे होम डिलीवरी अभियान के तहत दर्ज कर एफआईआर की कॉपी उनके घरों पर चस्पा की गई। वहीं, वाहन चेकिंग अभियान में 285 वाहनों के चालान काटते हुए उनके चालकों से 35 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया और पांच वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें