फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार प्रशासन ने लगवाया स्वागत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार प्रशासन ने लगवाया स्वागत बोर्ड
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में प्रशासन द्वारा हटाए गए स्वागत बोर्ड पुन: स्थापित कर दिए गए हैं। बोर्ड को हटाए जाने को लेकर रालोद और भाकियू नेताओं ने विरोध जताया था। रालोद ने लॉकडाउन के बाद आंदोलन की चेतावनी दी थी। उधर, मामला तूल पकड़ने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने फिर से दोनों किसान मसीहा के फोटो युक्त स्वागत बोर्ड लगवाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में निलंबित ग्राम प्रधान सुमन देवी ने गांव के मुख्य मार्ग पर लॉकडाउन के दौरान दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के फोटो लगे स्वागत बोर्ड लगवाए थे। स्वागत बोर्ड पर निलंबित ग्राम प्रधान ने अपना फोटो भी लगवाया था। प्रधान का निलंबन होने के कारण गांव में तीन सदस्य कमेटी ग्राम पंचायत के कार्य का निर्वहन कर रही है। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन ने शनिवार रात में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों स्वागत बोर्डों को जेसीबी से उठवा दिया था। प्रशासन की कार्रवाई से राष्ट्रीय लोकदल और भाकियू नेताओं ने प्रशासन पर किसान नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार शाम प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के फोटो लगा स्वागत बोर्ड जेसीबी की सहायता से गांव के मुख्य मार्ग पर दोबारा लगवा दिया। इस दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों को नजदीक नहीं आने दिया। मौके पर एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र, ब्लॉक के कर्मचारी तथा थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें