फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए संगठन को करें मजबूत  

Sun, 19 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जाट समाज के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा में कुंवर विजयराज के आवास परिसर में जाट महासभा की बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान कुंवर विजयराज रहे। यज्ञ महाराज बीरसैन और राजेश्वर आर्य। बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए नए सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन


बैठक मेें सर्वसम्मति से नशाखोरी को दूर करने का प्रस्ताव पारित करते हुए घर घर जाकर यह अभियान चलाने का आह्वान किया। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने तथा ब्रह्मभोज पर प्रतिबंध लगाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि न तो वे ब्रह्मभोज लेंगे और न ही देंगे। इसके अलावा समाज में जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया। संचालन श्यामपाल चेयरमैन ने किया।

अध्यक्षता महावीर राठी ने की। विकास बालियान, धर्मबीर काकरान, मनीश चौधरी, ओमपाल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, सोकेंद्र प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, रामपाल सिंह, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवी सिंह, महिला विंग की अध्यक्षा पंकज चौधरी, मोहित, अशोक, पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें