फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज में एकजुटता का संकल्प दिलाया

Sun, 19 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गुर्जर समाज के कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षत्रिय गुर्जर समाज समिति की ओर से शुक्रताल स्थित गुर्जर धर्मशाला में अंतरराष्टीय गुर्जर दिवस मनाया गया। इसमें समाज की एकजुटता और इसकी सत्ता में भागीदारी का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर जीआर वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जीआर वर्मा, रालोद के युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी और जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज के मात्र छह विधायक ही बन पाए हैं। इनमें सहारनपुर से प्रदीप चौधरी, मीरापुर से अवतार सिंह भड़ाना, मेरठ दक्षिण से डा. सोमेंद्र तोमर, लोनी से नंदकिशोर, दादरी से तेजपाल सिंह नागर और कैराना से नाहिद हसन का ही प्रतिनिधित्व रह गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए और अधिक एकजुटता की जरूरत है।

वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक चिंतन से ही गुर्जर समाज का विकास संभव होगा। कार्यक्रम में डा. सुशील भाटी, बले सिंह, डा. ब्रहमपाल सिंह, चौधरी रामपाल सिंह, सत्येंद्र पाल आर्य, भंवर सिंह, महकार सिंह, मास्टर ऋषिपाल, टेकचंद वर्मा सहित अन्य ने भी गुर्जर समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराज कनिष्क को गुर्जर समाज का प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही कहा कि युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखकर समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर रमेश भाटी, भंवर सिंह निवादा, महकपाल प्रधान, रघुवर सिंह, संसार सिंह, ऋतुप्रण आर्य, बालकराम वर्मा, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र सिंह आर्य तथा अध्यक्षता रामशरण सिंह गुर्जर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें