- एसटीपी के निर्माण पर आएगा लगभग 57 लाख रुपये का खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना मेरठ रोड के तहत बनाए गए 300 भवनों के लिए सीवेज निस्तारण के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य का ठेका छोड़ा गया है। एसटीपी के निर्माण पर लगभग 57 लाख रुपये का खर्च आएगा।
मेरठ रोड पर पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण कराया गया था। इन भवनों से निकलने वाले सीवेज के समुचित निस्तारण और शोधन के लिए एसटीपी की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए एमडीए ने प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की है।
एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि योजना के अनुसार 300 भवनों की क्षमता के लिए एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसटीपी निर्माण से पीएम आवास में रह रहे लोगों को सुविधा मिलेगी।
-
इंटीग्रेटेड टाउनशिप से सहावली नाले तक बनेगा नाला
एमडीए की ओर से द्वारिका बालाजी इंटीग्रेटेड टाउनशिप जानसठ रोड पर एनएच-58 से द्वारिका सिटी के मुख्य द्वार से होते हुए सहावली नाले तक एक नए नाले का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 1.51 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।