फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद की संकल्प शाखा के तत्वावधान में नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। लगभग 900 छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर जन-जन को जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं के नारों से शहर गूंज उठा। प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने बताया कि रैली को मुख्य अतिथि साइबर सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली वकील रोड से होते हुए पुरानी गुड़ मंडी से निकलकर चौड़ी गली बाजार से होते हुए विद्यालय परिसर पर संपन्न हुई। छात्राओं ने बेटी संस्कृति की संवाहक है-बेटी पढ़ाओ, बेटी अनमोल धरोहर है, बेटी का जन्म उत्सव है जैसे स्लोगन लिखी पट्टिकाएं हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में आशा जैन, रीना अग्रवाल, कमल गोयल, नीना गोयल, डॉ. पारुल जैन, राजकुमार अग्रवाल, सीमा रानी अग्रवाल, डॉ. नितिन जैन व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें