मुज़फ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जड़वड़ में सोमवार सुबह वारंटी ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। पुलिस टीम में शामिल दरोगा मनोज कुमार, दिनेश सैनी और महिला पुलिसकर्मी अनिता सिद्धू इस हमले में घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पुलिस टीम ओमप्रकाश को पकड़ने पहुंची, उसने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि टीम को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान हाथापाई में दरोगा मनोज कुमार की वर्दी भी फाड़ दी गई।