फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरी की बाइक और फर्जी दस्तावेज बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और फर्जी दस्तावेजों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई बाइक चोरी करता है।
विज्ञापन



खालापार थाना पुलिस ने बुधवार को हरिद्वार के गांव कासमपुर निवासी फैसल को गिरफ्तार कर उससे फर्जी आरसी, बीमा व आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की। फैसल ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटर साइकिल उसके भाई मुशर्रफ ने चोरी की थी। बाद में उसके इंजन और चेसिस नंबर फर्जी गोद दिए, उसी आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे। सौदा तय होने पर वह बाइक को 42 हजार में बेचने आया था। ओएलएक्स पर भी बाइक के फर्जी दस्तावेज डाल देता था। ग्राहक मिलने पर कम दाम पर बाइक बेचता था। बाइक चोरी का काम उसका भाई करता था। मुनाफा दोनों आपस में बांट लेते थे, उसका भाई कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें