फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक के अपहरण की झूठी सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव कल्याणपुर निवासी भट्टा मालिक के अपहरण की झूठी सूचना पर हड़कंप मचा। जांच में मामला रुपयों के लेनदेन का निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी बताया कि क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी ईंट भट्टा स्वामी साजिद ने सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में चौधरी ब्रिक्स फील्ड के नाम से भट्टा लगा रखा है। साजिद पर सरधना थाना क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी प्रदीप के 48 हजार रुपये उधार थे। प्रदीप शुक्रवार सुबह उसके भट्ठे पर रुपयों का हिसाब करने के लिए पहुंचा। भट्टे से प्रदीप साजिद को हिसाब किताब करने के लिए अपने साथ गाड़ी में अपने गांव भमोरी ले आया। उधर साजिद के मुनीम धर्म सिंह ने साजिद के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर देवबंद एवं सीओ देवबंद तुरंत थाना रतनपुरी पहुंचे। उधर रतनपुरी पुलिस ने घटना की सूचना पर भट्टा स्वामी की खोजबीन शुरू की। जांच में साजिद की लोकेशन सरधना क्षेत्र के गांव भमोरी में में मिली। पुलिस को साजिद भमोरी में ही मिला, लेकिन पूछताछ करने पर मामला लेनदेन का निकला।
विज्ञापन

उधर रतनपुरी थाने पहुंचे इंस्पेक्टर देवबंद एवं सीओ देवबंद ने भी साजिद से उक्त घटना के संबंध में गहनता के साथ पूछताछ की। जिस पर साजिद उन्होंने बताया कि प्रदीप के उस पर 48 हजार रुपये बकाया है। जिनके हिसाब को लेकर आज प्रदीप भट्टे पर पहुंचा और उसे अपने साथ ले आया। लेकिन गलतफहमी में भट्टा के मुनीम धर्म सिंह ने उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें