फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर जिला प्रशासन में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर जिला प्रशासन में हलचल मची हुई है। सरकारी योजनाओं की प्रगति का डेटा दिन भर तैयार होता रहा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिला प्रशासन के अधिकारी दिन भर विकास कार्यों का रिकार्ड एकत्र करने में जुटे रहे। लखनऊ में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में जिले की तरफ से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर शामिल होंगे। वह बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले जिले में चल रही सभी सरकारी योजनाओं का डेटा एकत्र किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें