फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : डरा-धमकाकर बहन को चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा सौतेला भाई, गिरफ्तार

Wed, 17 Mar 2021 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसी के सौतेले भाई ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार अनैतिक संबंध बनाता आ रहा था, जिसमें उसका बहनोई भी सहयोग करता रहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बुधवार को ही बरात जानी थी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ सौतेले बेटे ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में गांव भंडूरा निवासी दामाद भी आरोपी का सहयोग कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार, सात मार्च को भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इस पर पीड़िता ने आरोपी सौतेले बेटे व दामाद के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार आरोपी का रिश्ता तय हो चुका था और बुधवार को (आज) ही उसकी बरात भी जानी थी, लेकिन इससे पहले ही मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें