फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदिगंबर जैन मंदिर से सोने की लुटियां चोरी

विज्ञापन
अतिशय क्षेत्र वहलना में दिगंबर जैन मंदिर मे चोरी की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अतिशय क्षेत्र वहलना स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी के अभिषेक वाली सोने की दो लुटिया सोमवार दोपहर चोरी हो गई। इनकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि एक युवक मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गया। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी की प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए मंदिर समिति द्वारा सोने की दो लुटिया रखी गई हैं। अभिषेक के पश्चात दोनों लुटियों को मंदिर में ही श्रीजी प्रतिमा के पास स्थित शटरनुमा जाली में रखा जाता है। मंदिर समिति के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह श्रीजी का अभिषेक किया जाने लगा तो पता चला कि सोने की दोनों लुटिया गायब थीं। मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई तो उसमें स्कूटी से मंदिर पहुंचा युवक दोनों लुटियां चोरी कर ले जाते कैद हुआ। उक्त युवक ने चेहरा छिपाया हुआ था। सोने की लुटिया चोरी होने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर प्रांगण के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पुलिस चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेेकर उक्त युवक को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर से सोने की दो लुटिया चोरी हुई हैं। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है। इसमें कैद चोरी करने वाले युवक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लुटिया बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें