फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में रहकर बहुजन मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगें: अनिल

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक अनिल कुमार का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा में रहकर बहुजन मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे: अनिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार पूर्व विधायक अनिल कुमार का पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक के समर्थकों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया। सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व विधायक के साथ समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। अनिल कुमार ने कहा कि वह डॉ आंबेडकर और कांशीराम के बहुजन मूवमेंट को आगे बढ़ाने और समाज के हित के लिए बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। भाजपा को प्रदेश में केवल सपा ही जवाब दे सकती है। सपा में रहकर वह समाज के लोगों की लड़ाई लड़ेंगे। मुलायम सिंह और कांशीराम ने एससी और मुस्लिम को जोड़ने का जो काम किया था, उसे आगे बढ़ाएंगे। बसपा में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिलता है। उन्होंने भाजपा को समाज को बांटने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश में सपा मजबूती के साथ आएगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पूर्व विधायक अनिल कुमार के पार्टी में आने से निश्चित ही पार्टी को बल मिला है। इस मौके पर चंदन चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, सतेंद्र सैनी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, महेश बंसल, राकेश शर्मा, लियाकत अली, शहराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिया चौधरी, वसी अंसारी, अब्दुल्ला राना, जनार्दन विश्वकर्मा, शलभ गुप्ता, पवन बंसल, सत्यवीर प्रजापति, ब्रिजेश कुमार, अन्नू कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें