फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर हादसा:-हिमांशु ने मां से कहा था रविवार को आऊंगा

विज्ञापन
बेटे निशांत के इंतजार में बैठी गमगीन मां कविता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बेटा नहीं आया, गंगनहर में डूबने का फोन आया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुरादनगर के पास गंगनहर में डूबा छात्र हिमांशु पांच दिन पहले दोस्तों के साथ देहरादून घूमने की बात कह कर घर से गया था। इकलौते बेटे के गंग नहर में डूबने की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुखबीर रविवार सुबह ही घटनास्थल पर चले गए थे। हिमांशु के घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और पड़ोसियों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचन सिंह कालोनी की राधिकापुरम गली नंबर एक निवासी सुखबीर सिंह मूल रूप से बिजनौर जिले के गांव चौकपुरी के रहने वाले हैं। ट्रांसपोर्टर सुखबीर सिंह करीब 16 साल पहले मुजफ्फरनगर में आए थे, तथा तभी से राधिकापुरम में रहते है। हिमांशु उनका इकलौता बेटा है. जो श्रीराम पालीटेक्निक में कंप्यूटर साइंस का प्रथम वर्ष का छात्र है। वह पहले देहरादून में भी पढ़ चुका है। चरण सिंह कालोनी निवासी निशांत, कूकड़ा का हर्षित और जाट कालोनी निवासी अनमोल उसके दोस्त हैं। पिता सुखबीर सिंह के अनुसार पांच दिन पहले हिमांशु दोस्तों के साथ देहरादून जाने की बात कह कर घर से गया था। इस दौरान उसने लगातार परिजनों से बातचीत की। मां सीमा से कहा था कि वह रविवार को घर आएगा। वह तो नहीं आया, रविवार सुबह पांच बजे मुरादनगर पुलिस का फोन पिता सुखबीर सिंह के फोन आया, पुलिस ने बताया कि हिमांशु गंग नहर में डूब गया है। साथ में उसका दोस्त निशांत और दो छात्राएं भी डूबी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सुखबीर सिंह परिचितों के साथ मुरादनगर के लिए चले गए। उन्होंने फोन पर बताया कि देर रात तक भी हिमांशु और उनके साथियों की तलाश की जा रही थी। उधर, घर पर मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार उसे सांत्वना दे रहे हैं। घर पर लोगों का पूरे दिन आने जाने का क्रम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें