फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी, झगड़े से दूर रहें और शिक्षा पर ध्यान दें युवा : टिकैत

विज्ञापन
सिसौली में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर विचार गोष्ठी में बोलते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जाट समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने आप को सुधारने का कार्य करें। नशाखोरी जाट समाज के युवाओं को पतन की ओर ले जा रही है। युवा उच्च शिक्षा हासिल करें।
विज्ञापन

कस्बा सिसौली में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नरेश टिकैत ने कहा कि जाट समाज के युवा नशाखोरी, आपसी झगड़े और अहम की लड़ाई को छोड़कर पढ़ाई लिखाई, खेत खलियान की ओर ध्यान दें। उनका भविष्य निश्चित ही सुखद होगा। नौकरियों में अच्छे स्थान पर चयनित होंगे, अच्छे व्यक्तित्व के साथ समाज सुधार में अपना योगदान देंगे। किसान भवन में हवन भी किया गया।
गोष्ठी में चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक, बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान ने भी युवाओं से उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। अध्यक्षता गठवाला थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने की। कार्यक्रम में गौरव टिकैत, धर्मेंद्र तोमर, अभिजीत बालियान, अभिनव बालियान, राजन जावला शामली, राहुल बालियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें