राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। अपनी मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दूसरे दिन दफ्तरों में अपने काम के लिए आने वाली जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राज्य कर्मचारियों के धरने का दूसरे दिन सरकारी कार्यालयों में असर साफ दिखाई दिया। आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर ने कहा कि कर्मचारी अपने हकों के लिए अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। कर्मचारियों को कैशलैस सुविधा मिलनी चाहिए। केंद्र के समान मकान किराया भत्ता, राज्य कर्मचारियों को कैशलैस सुविधा मिलनी चाहिए।
पुरानी पेंशन बहाल होनी जरूरी है। जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने की व्यवस्था हो। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। राज्य कर्मचारियों को आठ, 16 और 20 वर्षों की कुल सेवा के आधार तीन पदोन्नति पद का ग्रेड दिया जाए। हड़ताल के दूसरे दिन सरकारी दफ्तरों में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
संरक्षक जयलाल शर्मा, देवेंद्र सिंह, पीयूष राणा, सुधीर कुमार, आनंद तिवारी, रोहताश शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कौशिक, पंकज बालियान, अरविंद बालियान, राहुल कुमार, राजीव शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दुश्यंत त्यागी, हरीशचंद्र, शशिकला तोमर, परविता शर्मा, अनित कुमार, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, स्वतंत्रपाल सिंह, उपेंद्र बालियान, मनोज गौतम, अनीता कौशिक, सुखबीर सिंह, मदनपाल वर्मा, शेेखर त्यागी, संजीव शर्मा, जावेद हयात, बीआर शर्मा, जयभगवान जैन, डीपी जैन, राजपाल शर्मा, दिनेश वर्मा, हुकुमचंद शर्मा आदि ने विचार रखे।
उपचार नहीं मिलने से मरीज परेशान
राज्य कर्मचारियों की हड़ताल में पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ के शामिल होने से जिला अस्पताल में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल का स्टाफ सुबह आठ बजे से 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कार्य बाधित हुए। फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी राय ने कहा कि पूर्व में हुए लिखित समझौते के आधार पर सरकार शासनादेश जारी करें।
राज्य कर्मचारियों की मांगे पूरी की जाएं। मांगे नहीं मानी गई तो राज्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। आरएस वर्मा, संजीव कुमार, सुभाष त्यागी, ब्रजेेश कुमार, पवन गिरी, शकुंतला सिंघल, अखिलेश त्यागी, विमलेश, शोभा, रेणु लूथरा, सुमित्रा, शौराज सिंह, भोला प्रसाद, राजीव त्यागी, प्रमोद कुमार, कमल वत्स, राजकुमार गिरी, प्रदीप शर्मा, पंकज, जयंत, अनिल कुमार, राजीव गोयल, केके कुकरेती आदि मौजूद रहे।