फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अस्पताल में भटकते मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिलेभर के राज्य कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मांगे पूरी नहीं होने तक आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों की जायज मांगों को मानते हुए शासनादेश जारी नहीं कर रही है, इससे राज्य कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी अब आरपार की लड़ाई के मूड में है। केंद्र के समान मकान किराया भत्ता, राज्य कर्मचारियों को कैशलैस सुविधा मिलनी चाहिए।

पुरानी पेंशन बहाल होनी जरूरी है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को बाइक भत्ता देने की व्यवस्था हो। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। राज्य कर्मचारियों को आठ, 16 और 20 वर्षों की कुल सेवा के आधार तीन पदोन्नति पद का ग्रेड दिया जाए। हड़ताल तीन दिन तक लगातार चलेगी। 
विज्ञापन


नागर ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो पाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संरक्षक जयलाल शर्मा, पीयूष राणा, आनंद तिवारी, रोहताश शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कौशिक, पंकज बालियान, अरविंद बालियान, राहुल कुमार, राजीव शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दुश्यंत त्यागी ,

हरीशचंद्र, शशिकला तोमर, परविता शर्मा, अनित कुमार, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, स्वतंत्रपाल सिंह, उपेंद्र बालियान, मनोज गौतम, अनीता कौशिक, सुखबीर सिंह, मदनपाल वर्मा, शेेखर त्यागी, संजीव शर्मा, जावेद हयात, बीआर शर्मा, जयभगवान जैन, डीपी जैन, राजपाल शर्मा, दिनेश वर्मा, हुकुमचंद शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें