फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ाऊं पूजन किया, गुरू से लिया आशीर्वाद

Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नगर के वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर रतन गुरु जी से आर्शीवाद लेते पलिका चेयरपर्सन एवं अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने खड़ाऊं पूजन किए और रतन गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिवर्ष शाम के समय होने वाला काव्य पाठ और अन्य समारोह इस बार कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


आचार्य सीताराम चतुर्वेदी की कर्मभूमि वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष शाम को होने वाला कार्यक्रम इस बार नहीं हो सका। कोरोना महामारी के चलते काव्य पाठ और समारोह का आयोजन नहीं किया गया। सुबह पूजा-पाठ किया गया।

आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, मूलचंद सर्राफ, इंजीनियर अशोक कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, सभासद संजय सक्सेना आदि ने वेदपाठी भवन पहुंचकर रतन गुरुजी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


स्वामी नारायण जी और सीताराम चतुर्वेदी गुरुजी को नमन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु एक-एक करके आते रहे और आशीर्वाद प्राप्त कर जाते रहे। कोरोना महामारी के चलते शाम के समय होने वाले कार्यक्रमों को इस बार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें