बुढ़ाना में सीएचसी पर औषद्यिय पौधे लगाती चेयरपर्स व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएचसी में पौधे लगाकर किया हर्बल गार्डन का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत कस्बा व देहात क्षेत्र में फलदार छायादार एंवम औषधीय पौधे लगाने का क्रम जारी है। सीएचसी परिसर में चेयरपर्सन बाला त्यागी ने औषधीय पौधे लगाकर हर्बल गार्डन का उद्घाटन किया। कोतवाली के साथ-साथ कई गांवों में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव, डॉ. भानू प्रताप, डॉ. नितिन, डॉ. राजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने फलदार पौधे लगवाए। उन्होंने बताया कि कोतवाली परिसर में आम, जामुन, लीची, आडू, अमरूद व लोकाट आदि के पौधे लगवाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव लोई के राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई परिसर में आम, जामुन, अमरूद, पीपल, बरगद, शीशम व सागौन आदि के 300 पेड़ लगवाए गए है। इस मौके पर मनोज, लविश, प्रमोद, दिलशाद, हसरत व मोंटी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।